BPCL

वैश्विक प्रसार

नगर गैस वितरण नेटवर्क

वैश्विक प्रसार

एलएनजी

वैश्विक प्रसार

उपग्रह एलएनजी सुविधाएं

प्राकृतिक गैस क्या है?

पृथ्वी की सतह के नीचे छिद्रयुक्त भौगोलिक संरचनाओं में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला हाईड्रोकार्बन तथा गैर- हाईड्रोकार्बन गैसों का एक मिश्रण, जो कई बार तेल के साथ मिलता है। प्रमुख अवयव मीथेन (CH4)है।

प्राकृतिक गैस कहाँ उपलब्ध है?

प्राकृतिक गैस, धरती के भीतर 200 मिलियन वर्षों पूर्व मृत और दफ़न हुए नन्हें पौधों तथा समुद्री पशुओं के अवशेषों से बनती है। पृथ्वी के भीतर ऊष्मा तथा दबाव के कारण ये ऊर्जा युक्त कार्बनिक पदार्थ धीरे-धीरे क्षय हो गए, और स्वरूप बदलते गए, अंत में चट्टानों की सतहों में प्राकृतिक गैस के सांद्रण बचे।।

प्राकृतिक गैस को चट्टान में कुँए खोद कर पृथ्वी से निकाला जाता है, तत्पश्चात पाइप के इस्तेमाल से इसे सतह तक लाया जाता है। अधिकांश कुओं में, गैस का दबाव इसे सतह तक और फिर केंद्रीय संग्रह बिंदुओं तक लाने के लिए पर्याप्त होता है। जब प्राकृतिक गैस कच्चे तेल के साथ आती है तब इसे सह-गैस कहते हैं, जैसा कि बॉम्बे हाई के मामले में।।

भारत में प्राकृतिक गैस कहाँ पायी जाती है?

प्राकृतिक गैस उत्तर-पूर्व, राजस्थान तथा गुजरात में थलीय स्थानों पर तथा बॉम्बे हाई में समुद्र तट से दूर पायी जाती है। हाल ही में, रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा कृष्णा गोदावरी बेसिन में गैस पाए जाने की रिपोर्ट दी है।