BPCL

MAK मंथन- एक अनूठा मैकेनिक प्रतिबद्धता कार्यक्रम

मैक मंथन- एक अनूठा मैकेनिक प्रतिबद्धता कार्यक्रम

मैकेनिक ल्यूब्रीकेंट व्यवसाय के मुख्य संचालक हैं।इनसे सम्बन्ध मजबूत करने के लिए भारत पेट्रोलियम ल्यूब्स एसयूबी ने एक अनूठा कार्यक्रम आरम्भ किया है। मैकेनिकों के साथ संवाद का यह प्रोग्राम मैक मंथन के नाम से जाना जाता हे।

मैक मंथन दो दिन का रिहाइशी सम्मेलन है। यह प्रत्येक माह में आयोजित होता है। इसमें समुचे देश से मैकेनिकों की प्रतिभागिता होती है। सभी ल्यूब क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले सावधानी पूर्वक नामांकित क्षेत्र में विशेषज्ञ मैकेनिक जो अपने व्यापार में विख्यात हैं वे मुंबई के इस मैक मंथन कार्यक्रम में भाग लेते हैं।

मैक मंथन मैक मकेनिंक वार्ता की श्रृंखला में से एक है एवं जिसकी संकल्पना व डिजाइन सफलतापूर्बक ल्यूब मुख्यालय द्वारा की गई है। प्रोग्राम को मोटे तौर पर दो भागों में विभाजित किया गया है। प्रथम भाग में रिफाइनरी,ल्यूब प्लांट तथा प्रयोगशाला एवं स्थानीय दर्शनीय स्थलों का पर्यटन तथा दूसरे में अखिल भारतीय मैक मंथन सम्मेलन शामिल हैं । इनमें ल्यूब्रिकेंट्स से जुड़े मुख्य मुद्दों तथा मैकेनिकों से संबंधित विषयों पर विस्तृत विचार विमर्श व चर्चा की जाती हैं।

प्रोग्राम के मुख्य उद्देश्य निम्नवत हैं:-

मैक गुणवत्ता आश्वासन अभिविन्यास: मैक ल्यूब्स के गुणबत्ता आश्वासन में मैकेनिकों के निरंतर विश्वास व भरोसे को अभिपुष्ट करने के लिए मुंबई स्थित मैक आधारित सुविधाओं ,रिफाइनरी तथा वाडील्यूब स्थित माइक ल्यूब्स ब्लेंडिंग तथा फिलिंग सुविधाओं से परिचित करवाया जाता हे।

रिश्तों का सुदृढ़ीकरण ये मैकेनिक मैकेनिकों के उस पूल में से चुने होते हैं जिन्होंने वहुत से मैक मैकेनिक प्रोग्रामों में हिस्सा लिया होता है। इन के (मैकेनिकों के मैक के साथ) परस्पर लाभकारी अटूट व पुरोगामी रिश्ते और भी दृढ होते हैं।

मैक ब्रांड एम्बेसडर तैयार करना: मैकेनिकों के योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर ल्यूब मुख्यालय में मैक लुब्रिकेन्ट्स के निष्ठावान ब्रांड एंबेसडर्स के रूप में सम्मानित किया जाता हैं।

पूर्णतः विकसित प्रत्याशित (भावी) मैक गैराजों तथा उनके संभावित दावेदार बाज़ारों में मैक ल्यूब्स के वारे में वार्ता के बहुचर्चित संदर्भ हैं।

आगे के लिए कार्यक्रम का मंतव्य बहुत से कुशल,जानकार,प्रवीण निर्णायकों को शामिल कर उनकी मैक लुब्रिकेन्ट्स के प्रति निष्ठा को मजबूत करना है। इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए वर्ष भर के लिए कई कार्यक्रम तैयार किये गए हैं। हम आशा करते हैं कि यह प्रोग्राम मैकेनिकों के साथ हमारे रिश्ते मजबूत करने में दीर्घ भूमिका निभाएंगे क्योंकि ये मैकेनिक ल्यूब्रीकेंट बाज़ार को प्रभावित करने वालों में मुख्य हैं।