BPCL

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ईसेवा

2017-03-24

माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, श्री धमेन्द्र प्रधान ने तेल और गैस क्षेत्र के शिकायत निवारण मंत्र #MoPNG_eSeva ईसेवा का लोकार्पण किया। इस अवसर पर श्री के.डी. त्रिपाठी, सचिव पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा तेल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। इसका आयोजन शास्त्री भवन, दिल्ली में 24 मार्च 2017 को किया गया।

सोशल मीडिया पर तेल और गैस क्षेत्र से संबंधित उनकी प्रतिक्रिया या शिकायतों को संबोधित करने के लिए तथा सभी ग्राहकों को सरकार तक पहुंचने के लिए यह पोर्टल एक एकल बिंदु हस्तक्षेप होगा। एमओपीएनजी ई-सेवा उपभोक्ताओं के लिए यह 24 x 7 समर्थन प्रदान करेगा।
ई-सेवा पोर्टल ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से बातचीत शुरू करने के लिए वार्तालाप / प्रश्न सुनने के लिए एक बिंदु के रूप में काम करेगा; और इसमें अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को आगामी समय में जोड़स जाएगा। वास्तविक समय के आधार पर मुद्दों को हल करने के लिए तेल कंपनियों और संबद्ध सेवाओं से नोडल अधिकारी की एक टीम का गठन किया गया है।

वार्तालापों को वास्तविक समय के आधार पर ट्रैक किया जा रहा है और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत कंपनियों के संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्काल हस्तक्षेप और निबटान के लिए एक मानक परिचालन प्रक्रिया शुरू की गई है।
चूंकि तेल कंपनियां शिकायत निवारण के लिए अपने संबंधित चैनलों के माध्यम से नियमित रूप से निपटान करती रहती हैं, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ई-सेवा एक अनन्य एकीकृत पोर्टल है, जो कि पेट्रोलियम मंत्री, पेट्रोलियम मंत्रालय और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ई-सेवा के आधिकारिक हैंडल्स पर प्राप्त होने वाले प्रश्नों को संभालेगा।

त्वरित हस्तक्षेप और शिकायतों के समाधान के लिए, उपभोक्ता इन अनिवार्य सूचनाओं (पूर्ण नाम, उपभोक्ता आईडी, स्थान, सेवा एजेंसी, पेट्रोल पम्प / डिपो / कंपनी विवरण) को निम्न में से किसी पर भी अपनी प्रतिक्रिया, शिकायत या क्वेरी भेज सकते हैं:

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ई-सेवा ट्विटर पर : @MoPNG_eSeva

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ई-सेवा फेसबुक पर : https://www.facebook.com/MoPNGeSeva/